फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहले हमला अब छेड़छाड़ का आरोप, बखेड़ा

पहले हमला अब छेड़छाड़ का आरोप, बखेड़ा

Mon, 30 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पहले हमला अब छेड़छाड़ का आरोप, बखेड़ा
मेरठ। अहमदनगर में शनिवार को जिस कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग हुई थी, उस पर रविवार को एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। जिसको लेकर बखेड़ा हो गया। आरोप है कि व्यापारी ने महिला को चांटा मार दिया, जिस पर पुलिस ने व्यापारी की पिटाई कर दी। इस मामले में चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठ गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अहमदनगर लिसाड़ी गेट निवासी उमरदीन उर्फ चुन्नू कपड़ा व्यापारी है। शनिवार को एक युवक ने आधा दर्जन युवकों के साथ व्यापारी के घर मारपीट और फायरिंग कर दी थी। फायरिंग के आरोपी युवक की बहन ने रविवार को कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके साथ दो भाइयों ने छेड़छाड़ की है। मौके पर यूपी100 पुलिस पहुंची। पुलिस ने उमरदीन को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उमरदीन ने छेड़छाड़ की पीड़िता को चांटा मार दिया। जिस पर दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही आमने-सामने आ गए। पुलिस उमरदीन को पिलोखड़ी चौकी पर ले गई। जहां पुलिसकर्मियों ने उमरदीन की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न और अवैध तरीके से हिरासत में रखकर मारपीट करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मामला पुलिस अफसरों तक पहुंचा तो चौकी इंचार्ज और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट को तलब कर लिया गया। एएसपी कैंट सतपाल सिंह भी मौके पर जांच करने पहुंचे। जिसमें सामने आया कि व्यापारी को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि महिला ने छेड़छाड़ की तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उमरदीन ने खुद फायरिंग कर उसके भाई को फंसाया था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। महिला के भाई पर भी फायरिंग का आरोप था। चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मियों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed