फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुराचार का प्रयास

कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुराचार का प्रयास

Wed, 20 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुराचार का प्रयास
कलयुगी पिता ने की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक शराबी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुराचार का प्रयास किया। बेटी की चीख सुनकर मां ने पहुंचकर उसे बचाया। पत्नी ने अपने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसे देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार रात को वह मकान में ऊपर के कमरे में थी। नीचे उसकी नाबालिग बेटी थी। तभी उसका पति शराब के नशे में घर आया और कमरा बंद कर नाबालिग बेटी से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बेटी के चिल्लाने पर वो नीचे पहुंची और किसी तरह दरवाजा खुलवाकर बेटी को बचाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर जीएस त्रिपाठी के अनुसार महिला की तहरीर पर पिता के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल इंस्पेक्टर परिजनों का आरोप है कि उक्त आरोपी पहले भी गलत हरकतें कर चुका है लेकिन परिजन उसे समझा देते थे लेकिन बेटी के साथ की गई हरकत को परिजनों ने माफी लायक नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
- पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed