फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लकड़ी डिपो में चौकीदार ने फांसी लगाकर जान दी

लकड़ी डिपो में चौकीदार ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 15 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी डिपो में चौकीदार ने फांसी लगाकर जान दी
मेरठ। परतापुर स्थित उत्तर प्रदेश वन निगम के डिपो में शनिवार रात चौकीदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद बिजनौर निवासी पीयूष कुमार (22) पुत्र कैलाश परतापुर स्थित लकड़ी डिपो में चौकीदार था। दो साल पहले ही युवक के पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद पीयूष को आश्रित कोटे में चौकीदार की नौकरी मिली थी। शनिवार रात करीब नौ बजे जब चौकीदार डिपो में नहीं मिला तो अन्य कर्मचारियों ने उसकी तलाश की। बाद में कमरे में चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला। डिपो के अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। परतापुर इंस्पेक्टर राशिद अली मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई। पूरे मामले में पुलिस जांच कर कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed