{"_id":"5a4e8d454f1c1b3e198b4edd","slug":"181515097413-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रहमपुरी में वाहन चोर लुटेरे पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रहमपुरी में वाहन चोर लुटेरे पकड़े
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मच्छर’ और ‘चुहिया’ दो मिनट में चोरी कर देते हैं दोपहिया
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो चोरों को दबोचा है। जबकि उनके दो साथी भाग गए। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक भी बरामद की हैं। इनमें से एक बाइक सोतीगंज के कबाड़ी की दुकान से मिली है।
पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसपी सिटी मानसिंह चौहान और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने वाहन चोरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस खत्ता रोड स्थित ट्यूबवेल तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग गए। पकडे़ गए बदमाश फरमान उर्फ मच्छर निवासी पूर्वा फैय्याज अली और नदीम उर्फ चुहिया निवासी जली कोठी हैं। उनके फरार दो साथी शादाब और जाकिर निवासी जली कोठी हैं। आरोपियों के पास से एक तमंचा दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। नदीम पर ब्रह्मपुरी, कोतवाली थाने में चोरी, धोखाधड़ी सहित कई मामले दर्ज हैं। आरोपी दो मिनट में बाइक और स्कूटी को चोरी कर लेते हैं।
पांच हजार में बेचते हैं
पकड़े गए दोनों चोरों ने बताया कि वे चोरी की बाइक और स्कूटी सोतीगंज में कबाड़ी सुभान को केवल पांच हजार रुपये में बेचते हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस ने सोतीगंज में सुभान कबाड़ी की दुकान पर दबिश देकर वहां से चोरी की एक बाइक बरामद कर ली। पुलिस को देख वहां मौजूद लोग भाग गए। पुलिस ने इस केस में सुभान को भी आरोपी बनाया है। वहीं बरामद हुई एक बाइक दो दिन पहले ही अंजुम पैलेस से चोरी हुई थी। ये बाइक हैदर अली की थी। एक बाइक शिवशंकर पुरी से 21 अक्तूबर को चोरी हुई थी। ये बाइक नीरज लूथरा की थी। एक और बाइक टीपी नगर से चार माह पूर्व चोरी हुई थी। इसमें पुलिस एफआर भी लगा चुकी थी।
विज्ञापन
खास बात
ब्रह्मपुरी पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर, चोरी की तीन बाइक बरामद
सोतीगंज में कबाड़ी की दुकान से चोरी की एक बाइक मिली