{"_id":"59f7920a4f1c1b0d698b85d3","slug":"181509397002-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवलोक पुरी में प्रेमी युगल को छत से फेंका, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवलोक पुरी में प्रेमी युगल को छत से फेंका, घायल
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/कंकरखेड़ा।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को देखते ही एक प्रेमी युगल घर की तीसरी मंजिल से नीचे कूद पड़ा। जिसमें युगल के पैरों में फैक्चर आ गया। इस दौरान पुलिस उनको घायल अवस्था में ही छोड़कर चल गई। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के रोहटा रोड स्थित अर्जुन पुरम कॉलोनी निवासी गौरव का गाजियाबाद के सिहानी क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग है। गौरव एक सप्ताह पूर्व युवती को उसके घर से लेकर चला गया था। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया था। गाजियाबाद पुलिस रविवार आधी रात युवती की तलाश में कंकरखेड़ा पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली कि गौरव युवती को लेकर अपने रिश्तेदार के घर पर शिवलोकपुरी, कंकरखेड़ा में रह रहा है।
गाजियाबाद पुलिस ने कंकरखेड़ा थाने में आमद दर्ज कराकर शिवलोकपुरी में दबिश दी। पुलिस को देखते ही प्रेमी युगल ने पीछे की तरफ घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसमें युगल की पैरों में फैक्चर आ गया। पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो वह वहां से फरार हो गई। सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पांच साल से चल रहा प्र्रेम प्रसंग
पुलिस ने बताया है कि गौरव के एक रिश्तेदार का घर युवती के गांव में है। वह गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। युवती बीए में पढ़ती है। गौरव अपने रिश्तेदार के यहां पर जाता था। जहां पर युवती से उसकी मुलाकात हुई। करीब पांच साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। युवती के परिजन इससे नाराज थे।
युगल ने कर ली कोर्ट मैरिज
गौरव के परिजनों का कहना है कि 25 अक्तूबर को शिवलोकपुरी के मंदिर में दोनों ने शादी कर 27 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज कर ली। अनहोनी की आशंका के चलते गौरव लड़की को लेकर शिवलोक पुरी में अपनी मौसी के यहां रह रहा था। जिसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई। पुलिस के साथ युवती के परिजन भी शिवलोकपुरी में आए थे।
छत से फेंकने का आरोप
गौरव की मां ने बताया कि रविवार देर रात युवती का भाई अपने साथ आधा दर्जन युवकों को लेकर शिवलोक पुरी पहुंच गया। आरोपियों ने घर की घंटी बजाई तो छत पर सो रहे गौरव और उसकी प्रेमिका जाग गए। दरवाजा न खोलने पर आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया। आरोप है कि युवती के परिजन तीसरी मंजिल पर पहुुंचे और प्रेमी युगल को नीचे फेंक दिया।
प्रेमी-युगल की तलाश में गाजियाबाद पुलिस शिवलोकपुरी में आई थी। प्रेमी युगल तीसरी मंजिल से कूदकर भागना चाहते थे। उनके पैरों में फैक्चर आ गया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया हैं। सचिन मलिक, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा
खास बात
शिवलोकपुरी कॉलोनी में रविवार देर रात गाजियाबाद पुलिस ने दी थी दबिश
गाजियाबाद की युवती को बरामद करने आई थी पुलिस, दोनों को अस्पताल में भर्ती