{"_id":"5ca51e0dbdec22145d3841c9","slug":"171554325005-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में भाभी के मुंह पर कालिख पोती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के शक में भाभी के मुंह पर कालिख पोती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेडिकल क्षेत्र में ननद-भाभी के बीच घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मेडिकल क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने अपने पति से अवैध संबंधों के शक में सगी भाभी के चेहरे पर कालिख पोत दी। गुस्से में महिला ने भाभी के बाल तक काट दिया। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई।
मेडिकल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती की दिल्ली में शादी हुई थी। बुधवार को युवती अचानक पिता के घर पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। युवती का आरोप था कि भाभी उसके पति पर डोरे डाल रही है। दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। कई बार टोकने के बाद भी वह हरकत से बाज नहीं आई। उसके पति से छिप-छिपकर मिलती है। वहीं युवती की भाभी ने आरोप नकारते हुए उसके पति पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। इससे गुस्साई युवती कहीं से कालिख लेकर पहुंची और भाभी के चेहरे पर मल दी। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। कुछ ही देर में मामला सड़क पर आ गया। गुस्साई ननद ने कैंची से भाभी के बाल भी काट डाले। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आयी।
कुछ ही देर में वायरल हुई वीडियो
मेडिकल क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6 बजे यह घटना घटी। इसके कुछ ही देर बाद प्रकरण की वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में ननद अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगा रही है। उसके साथ मारपीट भी कर रही है। घर के बाहर लगी टंकी पर मुंह धोते वक्त ननद ने भाभी को कई बार लात मारी।
विज्ञापन
महिला का कराया जा रहा मेडिकल
एसओ मेडिकल कैलाश चंद्र ने बताया कि जिस महिला के चेहरे पर कालिख पोती गई है और बाल काटे गए हैं, उसको चोट भी आई है। इस कारण महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उन्हें महिला थाने भेज दिया गया है।