{"_id":"5c92a583bdec221465558904","slug":"171553114499-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्\nत्रीनगर से पुलिस ने शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शास् त्रीनगर से पुलिस ने शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- होली पर बिकनी थी हरियाणा मार्का शराब
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर से पुलिस ने देर रात एक कार से काफी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब पकड़ी। पकड़े जाने के डर से कार चालक गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गया। पुलिस क्रेन की मदद से गाड़ी थाने ले आई।
बुधवार शाम कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक में सफेद रंग की सेंट्रो कार में हरियाणा मार्का शराब सप्लाई के लिए लाई गई है। यूपी 100 पुलिस के दरोगा भूपेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। एकाएक पुलिस को देख कार चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने भी कार की जानकारी होने से मना कर दिया। यूपी 100 पुलिस रस्से की मदद से गाड़ी को खींचकर थाने ले जाने लगी। लेकिन स्टेयरिंग लॉक होने के कारण कार रास्ते में फंस गई। इसके बाद पुलिस लाइन से क्रेन की व्यवस्था की गई। पुलिस अब कार चालक की तलाश में जुटी है। गाड़ी में रखे नीले रंग के बैग से काफी मात्रा में पुलिस को शराब बरामद हुई है जो हरियाणा मार्का है। एसओ कैलाश चंद्र का कहना है कि कार किसकी है, इसका पता लगाया जाएगा। कार को कब्जे में ले लिया गया है।