फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस पर फायर कर भाग रहे युवकों में से तीन युवक मुठभेड़ में पकड़े, चार फरार

पुलिस पर फायर कर भाग रहे युवकों में से तीन युवक मुठभेड़ में पकड़े, चार फरार

Sun, 10 Feb 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर फायर कर भाग रहे युवकों में से तीन युवक मुठभेड़ में पकड़े, चार फरार
मवाना पुलिस पर फायरिंग, तीन युवक जंगल पकड़े
विज्ञापन

- पुलिस ने भी जवाब में किए दो फायर, युवकों से एक बाइक बरामद, फरार युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। तहसील रोड पर खड़े आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने तहसील रोड के पीछे जंगल से तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने इस दौरान युवकों पर जवाब में फायर किए। पकड़े गए युवकों से एक बाइक बरामद हुई है।

खादर क्षेत्र में भट्ठियां तोड़कर वापस थाने लौट रहे थाना प्रभारी अशोक कुमार को तहसील रोड पर लगभग सात युवक खड़े दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने उनसे खड़े होने कारण पूछा तो युवकों ने भागते हुए पुलिस पर फायर कर दिया। सभी युवक तहसील रोड के पीछे जंगल की ओर भागे। पुलिस ने भी जवाब में दो फायर किए। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। जबकि चार युवक भागने गए। पुलिस ने युवकों के पास से एक बाइक बरामद की है। पुलिस बाइक को चोरी की मान कर चल रही है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अर्पण निवासी रामराज, अशद निवासी मौ. तिहाई व सचिन निवासी ढिकौली बताया है। पुलिस युवकों के चार साथियों को पकड़ने में जुट गई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ चल रही है और उनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। युवकों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed