फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदमाशों ने किसान नेता से नकदी व सामान लूटा

बदमाशों ने किसान नेता से नकदी व सामान लूटा

Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने किसान नेता से नकदी व सामान लूटा

विज्ञापन
किसान नेता से नकदी, स्कूटी लूटी
- निलोहा मार्ग पर हुई घटना
मवाना। निलोहा मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात किसान नेता से बदमाशों ने हथियारों के बल पर नकदी, स्कूटी व सामान लूट लिया। बदमाश धमकी देने के बाद मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। कांबिंग के दौरान पुलिस ने एक गड्ढे से स्कूटी बरामद कर ली।

निलोहा गांव निवासी हरबीर पुत्र आशाराम बृहस्पतिवार देर रात मवाना से अपने गांव स्कूटी से लौट रहे थे। निलोहा मार्ग पर चार बदमाशों ने किसान नेता को रुकने का इशारा किया। जब वह नहीं रुके तो बदमाशों ने उन पर लाठी से वार किया, जिस कारण हरबीर स्कूटी से गिर गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूटी, मोबाइल, घड़ी व लगभग 600 रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। गांव पहुंचने के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। कांबिंग के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही एक गड्ढे से स्कूटी को बरामद कर लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed