फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राधना में 250 किलो गौमांस पकड़ा,तीन गिरफ्तार दो फरार

राधना में 250 किलो गौमांस पकड़ा,तीन गिरफ्तार दो फरार

Tue, 01 Jan 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
राधना में 250 किलो गौमांस पकड़ा,तीन गिरफ्तार दो फरार
दबिश देने गई पुलिस पर फायरिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

किठौर। पुलिस ने सोमवार को ग्राम राधना के जंगल में छापेमारी कर 250 किलो गोमांस बरामद किया है। वहीं, आरोपियों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस ने घेराबंदी कर तीन गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे तमंचे और धारदार हथियार बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि ग्राम राधना के जंगल में परवेज पुत्र रियासत के खेत में कुछ लोगों द्वारा गोकशी करने की जानकारी मिली। एसएसआई बीएस चौहान के नेतृत्व में दो टीम मौके पहुंचीं। इस पर आरोपी फायरिंग करते भाग हुए निकले। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। पकडे़ गए गोकशों से तीन तमंचे, कारतूस तथा धारदार हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों ने अपना नाम राधना निवासी जावेद पुत्र सगीर, नसीम पुत्र लियाकत तथा आरिफ पुत्र नसीम बताया है। वहीं, फरार साथियों के नाम परवेज पुत्र रियासत, आमिर पुत्र मीटू, नौशाद पुत्र मीटू, नूर मोहम्मद पुत्र रसीद बताया है। पुलिस का कहना है कि पशु चिकित्साधिकारी ने प्रथमदृष्टया गोमांस बताया है। वहीं, मीट को परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed