फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हिना की हत्या पर आक्रोश, हापुड़ रोड पर जाम

हिना की हत्या पर आक्रोश, हापुड़ रोड पर जाम

Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
हिना की हत्या पर आक्रोश, हापुड़ रोड पर जाम
मेरठ। कोतवाली के सराय बहलीम में विवाहिता हिना की हत्या के मामले में मंगलवार को उसके ससुराल वालों ने हापुड़ रोड जाम कर हंगामा काटा। कांवड़ मार्ग बंद होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

हिना के ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि हिना के पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी नहीं कराई गई। एक आरोपी बबलू को जेल भेजा गया, जबकि उसके पिता और भाइयों को गिरफ्तार नहीं किया गया। उधर, हापुड़ रोड पर जाम लगते ही कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। मामला सांप्रदायिक तूल न पकड़ ले, इसके चलते सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह और इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। सीओ ने कहा कि जाम लगाने वालों पर केस दर्ज होगा। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में हिना का शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

मारता नहीं तो मरता
वहीं, इंस्पेक्टर कोतवाली के मुताबिक आरोपी बबलू ने पूछताछ में बताया है कि वह अपनी बुआ से प्रेम करता था। लेकिन बुआ उस पर टिप्पणी करती थी। हिना ने प्रेमी राशिद से शादी की तो उसने हिना के सामने तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिस पर लोग उसका मजाक उड़ाने लगे थे। अगर मैं हिना को नहीं मारता तो खुद मर जाता। इंस्पेक्टर के अनुसार बबलू के एफबी एकाउंट पर उसके प्रेम प्रसंग से संबंधित कई वीडियो मिली हैं। जेल जाते समय बबलू ने कहा कि उसे हिना को मारने का कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
कांवड़ मार्ग बंद होने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed