{"_id":"5b427ea64f1c1bbc248b54ff","slug":"171531084454-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने फेंका पत्नी के मुंह पर तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने फेंका पत्नी के मुंह पर तेजाब
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। शोभापुर गांव में दंपति के बीच हुए विवाद को लेकर पति ने पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिसमें महिला का चेहरा झुलस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तहरीर दी है।
गांव शोभापुर निवासी पीड़ित महिला ने थाना कंकरखेड़ा पहुंचकर बताया कि उसका पति नेवी से रिटायर्ड है। उसके दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि पति किसी न किसी बात पर आए दिन उसके साथ झगड़ा और मारपीट करता है। रविवार को उसने मामूली कहासुनी को लेकर घर में बखेड़ा कर दिया। उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते ही आरोपी ने उसके मुंह पर तेजाब फेंक दिया। जिसमें उसका चेहरा झुलस गया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि आरोपी घर से फरार है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।