फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसएसपी ऑफिस पर इंसाफ मांगने पहुंची 85 साल की वृद्घा

एसएसपी ऑफिस पर इंसाफ मांगने पहुंची 85 साल की वृद्घा

Wed, 06 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पर इंसाफ मांगने पहुंची 85 साल की वृद्घा
मेरठ। एसएसपी ऑफिस पर मंगलवार को 85 साल की वृद्धा इंसाफ मांगने पहुंची। पुलिस अफसरों को आपबीती सुनाते हुए वह बिलख पड़ीं। अपने बेटों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि मुझे इंसाफ नहीं दिला सकते तो वृद्धाश्रम भिजवा दो।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत लावड़ निवासी भगीरथी (85) मंगलवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। एसएसपी की अनुपस्थिति में उस समय वहां एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी शिकायतें सुन रहे थे। वृद्धा ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे चार बेटे हैं, जिन्होंने संपत्ति पर कब्जा कर मुझे पीटकर घर से बेदखल कर दिया है। अब मेरी तो कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। वृद्धा ने रोते हुए कहा कि पति की मौत हो चुकी है। पड़ोस के लोगों से मदद मांगकर किसी तरह जी रही हूं। या तो मुझे गला दबाकर मार दिया जाए या फिर पुलिस ही मुझे किसी वृद्धा आश्रम में पहुंचा दे। जिंदगी के इस आखिरी पड़ाव में ऐसा उत्पीड़न झेलने के बजाय मर जाना बेहतर है।
विज्ञापन

तो फिर किसे इंसाफ दिलाओगे
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने लावड़ चौकी इंचार्ज और थानाध्यक्ष इंचौली को फटकार लगाते हुए हर हालत में पीड़िता की मदद के निर्देश दिए। एसओ को कहा कि यदि पुलिस 85 साल की वृद्धा की मदद नहीं कर सकती तो फिर किसे इंसाफ दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक ने वृद्धा को गाड़ी से घर तक छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
बेटों पर लगाया मारपीट और घर से निकालने का आरोप
कहा कि इंसाफ नहीं दिला सकते तो मुझे वृद्धाश्रम ही भिजवा दें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed