{"_id":"5ac147df4f1c1bd2618b5005","slug":"171522616287-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में सक्रिय है सोना लेकर फुर्र होने वाला गैंग !","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा बाजार में सक्रिय है सोना लेकर फुर्र होने वाला गैंग !
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सराफा बाजार के कारीगरों ने दो बंगाली कारीगरों को पकड़कर देहली गेट पुलिस को सौंपा है। उन्हें शक है कि ये दोनो सराफा व्यापारियों का सोना लेकर भागने वाले गैंग से जुडे़ हैं। ये गैंग सराफा मार्केट में सक्रिय है।
शहर सराफा बाजार के बंगाली कारीगरों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी वेस्ट बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले हैं। आरोप लगाया कि ये लोग मार्केट में सराफा व्यापारियों का सोना लेकर भागने वाले गैंग के सदस्य हैं। बाजार में कारीगरों द्वारा सराफा व्यापारियों का सोना लेकर भागने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। खुद को बंगाली कारीगर बताकर ये लोग काम पर लग जाते हैं और मौका देख लाखों का सोना लेकर फरार हो जाते हैं। इन घटनाओं के पीछे एक गैंग सक्रिय है। गैंग के सदस्य प्लानिंग के साथ बंगाल के युवकों को यहां लाकर दुकान पर लगवाते हैं और बाद में उन्हें सोना लेकर भगाते हैं। इसकी एवज में माल में उनकी भी हिस्सेदारी होती है। सराफा एसोसिएशन नेता विजय आनंद ने बताया कि इस संबंध में एसओ ने जांच कराने का भरोसा दिया है। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि शक के आधार पर दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। दोनों का वेस्ट बंगाल से सत्यापन कराया जाएगा।