{"_id":"5a6ce6204f1c1b1d368b6d1c","slug":"171517086240-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवती को लेकर सांप्रदायिक तनाव, थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत युवती को लेकर सांप्रदायिक तनाव, थाना घेरा
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। फतेहउल्लापुर से पांच दिन पहले अपहृत युवती की बरामदगी को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिजन और भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और एसओ को खरी खोटी सुनाई। दो दिन में युवती की बरामदगी न होने पर थाने में धरना देने की चेतावनी दी है।
23 जनवरी को फतेहउल्लापुर क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने आरोपी शाहरुख के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को परिजन और भाजपा कार्यकर्ताओं राजू, सुमित, मोहित, सचिन, राजेंद्र, दीपक ने कार्रवाई न होने पर हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। बाद में भाजपाई और पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और एसओ के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। पीड़ित लोगों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। एसओ एक सपा नेता के दबाव में काम कर रहे हैं। एसओ मोहम्मद असलम ने लोगों का समझाकर शांत कराया।
खास बातें:
23 जनवरी को दूसरे समुदाय के युवक ने किया था युवती का अपहरण
भाजपाइयों ने एसओ लिसाड़ी गेट को सुनाई खरी खोटी