फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जीआईसी के पास व्यापारी की पत्नी से पर्स लूटा

जीआईसी के पास व्यापारी की पत्नी से पर्स लूटा

Fri, 01 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी के पास व्यापारी की पत्नी से पर्स लूटा
मेरठ। जीआईसी के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी से पर्स झपट लिया। इस दौरान महिला ई-रिक्शा से भी गिर गई। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास से जा रहे वाहन चालक भी रुक गये। लालकुर्ती पुलिस पीड़िता को लेकर थाने पहुंची और लूट की तहरीर ली।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के जत्तीवाड़ा निवासी व्यापारी सुधीर बंसल की पत्नी सविता रात में अपनी बेटी अंशिका के साथ आबूलेन से घर जा रही थीं। लालकुर्ती क्षेत्र में जीआईसी के पास पीछे से आये दो युवकों ने पर्स लूट लिया। पर्स में महिला का मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये और अन्य कागजात थे। जैसे ही पर्स छीना अचानक महिला ई- रिक्शा से गिर गई, गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। दोनों लुटेरे बच्चा पार्क की तरफ भाग निकले। वहीं पर पुलिस भी चेकिंग कर रही थी। लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। एसओ लालकुर्ती पवन कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

- खींचतान में महिला ई-रिक्शा से गिरी, लुटेरों का सुराग नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed