{"_id":"598b82974f1c1b83758b468c","slug":"171502315159-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज के छात्रों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ कॉलेज के छात्रों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप लगाया है कि कोतवाली पुलिस नामजद आरोपियों को बचाने में लगी हैं। एसपी देहात ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
मेरठ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक छात्र और कोतवाली निवासी अशफाक का परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। अशफाक ने बताया उनका लिसाड़ी गेट चौराहे पर चिकन कॉर्नर है। तीन दिन पहले कुख्यात सलमान गैंग के सदस्य और एक सपा नेता के भतीजे ने रंगदारी मांगी थी। न देने पर गोलियां चला दी थीं। दो आरोपियों को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंपा था। जबकि तीन-चार आरोपी मौके से भाग गए थे। फरार आरोपी उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस मुकदमे से नामजद आरोपियों के नाम निकालने की फिराक में है।