फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी समारोह में गाय का मीट परोसे जाने की झूठी सूचना देने पर कथित पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शादी समारोह में गाय का मीट परोसे जाने की झूठी सूचना देने पर कथित पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में गाय का मीट परोसे जाने की झूठी सूचना देने पर कथित पत्रकार के खिलाफ  मुकदमा दर्ज
दौराला। शादी समारोह में गोमांस परोसने का आरोप लैब की रिपोर्ट आने के बाद झूठे निकला। पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा दौराला निवासी अफजाल ने बताया कि बीती 19 मार्च को उसकी बहन की शादी विजय फार्म हाउस में थी। आरोप है कि शादी समारोह के दौरान ब्रह्मपुरी मेरठ निवासी फुरकान नाम का युवक वहां पहुंचा और खुद को पत्रकार बताया। आरोप है कि इस दौरान उसने रुपयों की मांग की। विरोध करने पर कंट्रोल रूम में सूचना दे दी कि शादी में गोमांस परोसा जा रहा है। सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। इससे शादी समारोह में व्यवधान पैदा हो गया। दौराला पशु चिकित्साधिकारी ने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जांच में गोमांस की पुष्टि नहीं हुई। एसओ रितेश कुमार ने बताया कि आरोपी फुरकान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed