{"_id":"5c9bdfeabdec2213f22d2839","slug":"161553719274-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन पहले युवक हुआ लापता, अपहरण की तहरीर पर पुलिस नहीं कर रही कर्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन पहले युवक हुआ लापता, अपहरण की तहरीर पर पुलिस नहीं कर रही कर्रवाई
खरखौदा। गांव अतराड़ा निवासी विपिन हलवाई का काम करता है। वह बीती 21 मार्च की सुबह करीब नौ बजे भूरे एवं बाबू पुत्रगण सरजीत प्रजापति, सोनू पुत्र जय सिंह निवासीगण धनतला एवं एक अन्य के साथ गाजियाबाद में मरियम अस्पताल में गया था। वहां से नहीं लौटा। विपिन की पत्नी रिंकी ने बताया कि उक्त सभी से उसने पति के बारे में र्कई जानकारी की परंतु उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पीड़ित महिला ने इन सभी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर बुधवार को पीड़ित महिला परिजनों के साथ थाना पहुंची और जमकर हंगामा किया। उसने नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग की। वहीं, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह मामले की जांच के लिए नामजद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जायेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।