फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईकडी में संपति के विवाद में महिला को जिंदा जलाने का आरोप-महिला को मेरठ से दिल्ली रेफर किया

ईकडी में संपति के विवाद में महिला को जिंदा जलाने का आरोप-महिला को मेरठ से दिल्ली रेफर किया

Thu, 14 Mar 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
ईकडी में संपति के विवाद में महिला को जिंदा जलाने का आरोप-महिला को मेरठ से दिल्ली रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। ईकड़ी गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक परिवार के लोगों में विवाद चल रहा है। इसमें मंगलवार रात एक महिला के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में बुधवार को महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ईकड़ी गांव निवासी जितेंद्र पुत्र पप्पू सिंह ने बताया कि परिवार के ही लोगों से उसका संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। वह मंगलवार रात काम से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी बेबी घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका चाचा व चाची वहां पहुंचे और उसकी पत्नी के ऊपर केरोसीन उडे़लकर आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण उस ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गए। वहां पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला के पति को फोन करके मामले की जानकारी दी। वहीं, जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुरी तरह झुलसी महिला को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जिसमें उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed