फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस पर हमला करने, गोकशी में वांछित गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने, गोकशी में वांछित गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने, गोकशी में वांछित गिरफ्तार
पुलिस पर हमला करने वाले गोकशी में वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन

मुरादनगर। दस दिन पूर्व पुलिस पर हमला करने वाले गोकशी में वांछित चल रहे एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।
गौरतलब है कि 28 दिसंबर को पुलिस नूरगंज कॉलोनी में गोकशी में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने गई थी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया था। मगर, आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। इतना ही नहीं आरोपी के पिता असलम ने पुलिस पर चाकू मारने का आरोप भी लगाया था। मामले में पुलिस ने कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक उम्मेद बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला करने व गोकशी में वांछित चल रहे साजिद निवासी रावली रोड को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बाकी फरार लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने जलालाबाद गांव में मामूली विवाद पर झगड़े चाचा नेपाल और उसके भतीजे मदन का शांतिभंग में चालान किया है। वहीं मारपीट के मामले में मोहित शर्मा निवासी विजय मंडी का भी शांतिभंग की धारा में चालान किया है।


ट्रॉली में गोबर डालने से रोका तो सफाई कर्मी को पीटा
मुरादनगर। नगर पालिका परिषद में अनुज कुमार ट्रैक्टर ट्रॉली चलाता है। मंगलवार सुबह वह कूड़ा उठाने के लिए पठानान कॉलोनी में गया था। इसी बीच कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में जबरन गोबर डालने लगे। सफाई कर्मियों ने ऐसा करने से मना किया। इसके चलते लोगों ने अनुज कुमार के साथ मारपीट कर दी। सफाई कर्मियों को वारदात का पता चला तो वह एकत्रित होकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ट्रैक्टर ट्रॉली पर तैनात कर्मी से मारपीट को लेकर सफाई कर्मियों में रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed