फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता का नगरायुक्त कार्यालय में हंगामा

भाजपा नेता का नगरायुक्त कार्यालय में हंगामा

Sat, 08 Dec 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता का नगरायुक्त कार्यालय में हंगामा
भाजपा नेता का नगरायुक्त कार्यालय में हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय के बाहर सड़क को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा बनाया गया प्लान एक भाजपा नेता के हंगामे की भेंट चढ़ गया। भाजपा नेता ने नगरायुक्त कार्यालय में जमकर हंगामा ही नहीं किया, बल्कि नगरायुक्त को चेतावनी भी दे डाली। अन्य लोगों के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।

घंटाघर पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा है। प्रतिमा स्थल के पीछे नगर निगम की दुकानें हैं। प्रतिमा और दुकानों के बीच से रास्ता गुजर रहा है। चौराहे पर हर समय जाम की शिकायत पर शुक्रवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान अपने साथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को लेकर घंटाघर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण करते समय महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थल के पीछे निगम की दुकानों के बीच रास्ते में हो रहे अतिक्रमण को हटाने और नाले को थोड़ा पीछे खिसकाकर रास्ता चौड़ा करने की बात कही। रास्ते में अतिक्रमण करने वालों ने इसकी सूचना भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा को दी। भाजपा नेता कुछ ही समय बाद नगर निगम में नगरायुक्त कक्ष पहुंच गए। यहां पर भाजपा के अन्य नेता और निगम अधिकारियों के साथ नगरायुक्त बैठक कर रहे थे। कमलदत्त शर्मा ने नगरायुक्त कार्यालय में घुसते ही दुकानदारों के पक्ष में हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा नेता ने नगरायुक्त पर शहर को नुकसान पहुंचाने तक के आरोप लगाए। नगरायुक्त ने चुप्पी साधे रखी। इस दौरान भाजपा नेता अजय गुप्ता, पंकज कतीरा, अतुल दीक्षित आदि ने कमलदत्त को समझा बुझाकर शांत किया। इस संबंध में भाजपा नेता का कहना है कि जनता की समस्या सुनना हमारा अधिकार है। हमने नगरायुक्त से कोई अभद्रता नहीं की है। इतना जरूर है कि हमने दुकानदारों का पक्ष रखा है। उधर नगरायुक्त ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed