फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गवाही देने पर कर्मचारी को परिवार समेत पीटा

गवाही देने पर कर्मचारी को परिवार समेत पीटा

Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गवाही देने पर कर्मचारी को परिवार समेत पीटा
गवाही देने पर कर्मचारी को परिवार समेत पीटा
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और कर्मचारियों का विवाद अभी ठंडा हुआ नहीं कि एक और मामला सामने आ गया। आरोप है कि डॉक्टर के पक्ष में गवाही देने पर सोमवार रात एक कर्मचारी व उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कर्मचारी समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसओ मेडिकल सतीश कुमार के मुताबिक मेडिकल कैंपस स्थित क्वार्टर में कर्मचारी सुदामा परिवार सहित रहते हैं। आरोप है कि डॉ. अजित चौधरी के पक्ष में गवाही देने पर कर्मचारी एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन त्यागी पक्ष के लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। जिसमें सुदामा, उनकी पत्नी और बेटा युद्धवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी लगने पर मेडिकल के डॉक्टर और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक घायल सुदामा ने विपिन त्यागी के पिता सत्यप्रकाश त्यागी व बेटा अभिनव समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाकर तहरीर दी। जांच चल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि विपिन त्यागी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हैं। विपिन की तलाश में पहले सेे दबिश चल रही हैं। गवाहों पर हमले का एक और मुकदमा लिखा जाएगा। पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
- मेडिकल कॉलेज कैंपस में हुआ हंगामा
- पीड़ितों ने कर्मचारी नेता पर लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed