{"_id":"5b2c0bcb4f1c1b53268b74a0","slug":"161529613259-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतन हत्याकांड में सुमित जाट का ऐलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेतन हत्याकांड में सुमित जाट का ऐलान
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हसनपुर रजापुर गांव के चेतन हत्याकांड में बृहस्पतिवार को पेशी पर आए सुमित जाट ने भरी कचहरी में खून बहाने का ऐलान कर दिया।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर रजापुर गांव में दो साल पहले चेतन की हत्या कर दी गई थी। चेतन की मां सावित्री ने हत्या में गांव के सुमित जाट और उसके भाई सुजीत जाट समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। सावित्री चेतन हत्याकांड की चश्मदीद गवाह थी, जिसकी गवाही से तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इन दोनों केसों के चश्मदीद सावित्री के पुत्र मितन और रवि को पुलिस सुरक्षा दी गई थी। पुलिस ने सुजीत जाट को मुठभेड़ में मार गिराया था। जबकि सुमित जेल में है। यह मुकदमा एसएसी एसटी कोर्ट में चल रहा है। बृहस्पतिवार को केस की गवाही थी। सुमित जाट को कड़ी सुरक्षा में पेशी पर लाया गया था। जबकि गवाह प्रदीप निवासी हसनपुर रजापुर की गवाही थी।
एसओ सरूरपुर अपनी सुरक्षा में गवाह को कचहरी लेकर पहुंचे थे। कचहरी परिसर में जैसे ही सुमित जाट ने गवाह प्रदीप को देखा तो पुलिस कर्मियों के सामने ही उसने कहा कि जैसे चेतन का खून बहाया था यदि कचहरी में दोबारा आने की कोशिश की तो ऐसा ही अंजाम होगा। जैसा पहले से होता रहा है। जिस पर नजर उठती हैं वह जिंदा नहीं बचता। धमकी सुनकर गवाह ने शोर मचा दिया। बाद में सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच गई।
मितन ने की शिकायत
चश्मदीद मितन ने एसपी देहात को फोन करते हुए कहा कि पहले हमारा भाई मार दिया। मां की एलानिया हत्या कर दी और अब कचहरी में हमारे गवाह को सरेआम धमकी दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा में घर तक भेजा गवाह
एसपी देहात का कहना है कि एसओ सरूरपुर खुद गवाह प्रदीप को कचहरी लेकर पहुंचे थे। दोनों में नोकझोंक हुई थी। गवाह प्रदीप को सुरक्षा में गांव तक छोड़ा गया है। यदि प्रदीप लिखित में शिकायत करता है तो जांच कर सुरक्षा दी जाएगी।