फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गाय चोरी की 11 माह बाद रिपोर्ट दर्ज

गाय चोरी की 11 माह बाद रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
गाय चोरी की 11 माह बाद रिपोर्ट दर्ज
गाय चोरी की 11 माह बाद रिपार्ट दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य डॉ. संदीप पहल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री सहित एसएसपी को खरखौदा पुलिस के खिलाफ शिकायत भेजी है। इसमें संदीप पहल ने बताया कि कांशी राम आवासीय कॉलोनी हापुड़ रोड निवासी राम निवास गुप्ता की पांच गाय चोरी हो गई थीं। लेकिन पुलिस ने उनकी न तो रिपोर्ट ही दर्ज की और न ही गाय बरामद करने का कोई प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद 11 माह बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। संदीप पहल ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में पुलिस की गो तस्करों के साथ ही अवैध पशु कटान वालों से साठगांठ साफ नजर आती है। इसलिए पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed