फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रेमी के चक्कर में पति छोड़ा, मिला धोखा

प्रेमी के चक्कर में पति छोड़ा, मिला धोखा

Wed, 28 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के चक्कर में पति छोड़ा, मिला धोखा
प्रेमी के चक्कर में पति छोड़ा, मिला धोखा
विज्ञापन

मेरठ। प्रेमी के चक्कर में एक महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़ दिया। दावा है कि प्रेेमी से उससे शादी की और अलग कमरा दिलाकर रखा। उसने साथ रहने का दबाव बनाया तो प्रेमी अपना मकान गायब हो गया। धोखा मिलने के बाद वह प्रेमी के खिलाफ परतापुर थाने पहुंची।

परतापुर थानाक्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार शाम थाने पहुंचकर बताया कि करीब एक साल पहले उसका परिचय ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुआ था। वह पेशे से अकाउंटेंट है। आरोप है कि युवक ने उससे जानपहचान बढ़ाकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके चक्कर में उसने अपने पति और दो बच्चों को छोड़ दिया। युवक ने उससे शादी कर परतापुर क्षेत्र में एक कालोनी में में रखा। लेकिन वह उससे मिलने सप्ताह में दो या तीन ही आता था। जब उसने युवक पर साथ रहने का दबाव बनाया तो उसने नवरात्रों में अपने परिजनों से बात करने का वादा किया। लेकिन अब वो 18 मार्च से गायब है। पता चला कि वह अपना मकान बेचकर फरार हो गया। एसएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


खास बातें:
महिला ने परतापुर थाने पहुुंचकर सुनाई पीड़ा, प्रेमी शादी कर फुर्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed