{"_id":"5ab2c39a4f1c1baf758b6b7b","slug":"161521664922-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इंस्पेक्टर का वेतन रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इंस्पेक्टर का वेतन रोका
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इंस्पेक्टर का वेतन रोका
मेरठ। परतापुर के सोहरका गांव में नरेंद्र हत्याकांड में अदालत में बयान देने के लिए इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी बुधवार को भी उपस्थित नही हुए। जिस पर फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 प्रकाश तिवारी ने इंस्पेक्टर का वेतन रोकने के साथ ही आईजी रेंज मेरठ को पत्र भेजकर गवाह को उपस्थित कराने के आदेश दिए हैं। नरेंद्र हत्याकांड में सभी गवाहों के बाद इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी को बयान के लिये तलब किया गया था। सरकारी वकील मुकेश मित्तल ने बताया कि अदालत ने इस मामले में 23 मार्च की तारीख नियत की है।
वहीं, सरूरपुर के गांव हसनपुर रजापुर केे चेतन हत्याकांड में गवाह रवि से बुधवार को चौथे दिन भी जिरह जारी रही। देर शाम का जिरह पूरी न होने के कारण स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट पीयूष शर्मा ने बृहस्पतिवार की तारीख आगे की जिरह के लिये नियत कर दी है।
खास बातें:
नरेंद्र हत्याकांड में बयान देने नहीं पहुंचे इंस्पेक्टर पीके त्रिपाठी