{"_id":"5a89e08b4f1c1bb2208b9dbc","slug":"161518985355-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर रोडवेज में बखेड़ा ,तमंचे तने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली रोड पर रोडवेज में बखेड़ा ,तमंचे तने
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में परिचालक को पीटा, तमंचे लहराए
मेरठ। दिल्ली रोड पर एक रोडवेज बस में टिकट को लेकर परिचालक और युवकों के बीच के विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने बस को बीच में रुकवाकर जमकर हंगामा किया और तमंचे लहराए। लूटपाट और मारपीट भी की।
रविवार सुबह मेरठ डिपो की बस गाजियाबाद से मेरठ आ रही थी। परिचालक श्रवण कुमार के अनुसार सुबह करीब साढे़ नौ बजे मुरादनगर से दो युवक बस में चढे़ और टिकट को लेकर वे झगड़ने लगे। उन्होंने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया। संजय वन के पास 8-10 युवक बस रुकवाकर उसमें चढ़ गए। परिचालक का आरोप है कि दो तीन युवकों ने तमंचे निकालकर हवा में लहराए और उसके साथी मारपीट कर दी। सवारियों ने विरोध किया तो उन्हें भी तमंचे दिखाकर डराया। परिचालक का आरोप है कि युवक उसके साथ मारपीट और लूटपाट करके भाग गए। घटना के बाद चालक परिचालक बस को लेकर परतापुर थाने पहुंचे। एसएसआई सतेंद्र यादव ने बताया कि मामला टिकट के विवाद का था। परिचालक ने तहरीर नहीं दी।