फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता के खिलाफ थाने में डाला तस्करा

भाजपा नेता के खिलाफ थाने में डाला तस्करा

Tue, 16 Jan 2018 03:16 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के खिलाफ थाने में डाला तस्करा
मेरठ। सत्ता की हनक में एसपी सिटी को उन्हीं के दफ्तर में चुनौती देने वाले भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के खिलाफ थाना देहली गेट की जनरल डायरी (जीडी) में इसका तस्करा (सूचना दर्ज करना) डाला गया है।
विज्ञापन

भगत सिंह मार्केट में हुई मारपीट और सांप्रदायिक तनाव के मामले में कमलदत्त शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में शनिवार को भाजपाइयों ने एसपी सिटी का उनके ऑफिस में घेराव किया था। एसपी सिटी मान सिंह चौहान से अभद्र भाषा में बात की, बल्कि एसपी सिटी को सीधे तौर पर धमकाया गया। कमलदत्त शर्मा के साथ संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ व्यापारी और भाजपा नेता भी साथ थे।
विज्ञापन

उधर, पुलिस भाजपा नेता का पांच साल का रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है। अभी तक की जांच में सामने आया कि भाजपा नेता पर 13 से अधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें कई मामले सांप्रदायिक तनाव के हैं। जहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह की गई सूचना दर्ज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार को थाने की जीडी में तस्करा डाला गया है। जिसमें पुलिस की तरफ से सूचना दर्ज की गई है कि कमलदत्त शर्मा ने एसपी सिटी के ऑफिस में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर एसपी सिटी से अभद्रता की। उन्हें धमकी दी गई। सरकारी कार्यालय में सरकारी कार्य में भी बाधा डालने की कोशिश की गई। पुलिस के समझाने में भी कमलदत्त ऊंची आवाज में बात करते रहे।
अभी जांच चल रही है
एसएसपी मंजिल सैनी ने सोमवार को बताया कि कमलदत्त शर्मा के मामले में जांच चल रही है। इस मामले में रिपोर्ट डीजी इंटेलीजेंस को भेजने के साथ ही शासन को भी अवगत कराया गया है।

हम पक्ष रखने गए थे
कमलदत्त शर्मा ने सोमवार को एसपी सिटी को कॉल की। कहा कि भगत सिंह मार्केट में तनाव की स्थिति है। पुलिस को आरोपी पक्ष पर कार्रवाई करनी चाहिए। भगत सिंह मार्केट में पुलिस व पीएसी की पिकेट लगाने की मांग की है। एसपी सिटी से यह भी कहा कि आप अधिकारी हैं, आपका सम्मान करते हैं। मैं तो थाने में तहरीर दिलवाकर आ गया था। पुलिस ने मुझ पर गलत मुकदमा दर्ज किया था। हम अपना पक्ष रखने आपके कार्यालय में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed