फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होमगार्ड ने मारा भाजपाई को चांटा, थाने में बखेड़ा

होमगार्ड ने मारा भाजपाई को चांटा, थाने में बखेड़ा

Thu, 17 Aug 2017 03:11 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
 होमगार्ड ने मारा भाजपाई को चांटा, थाने में बखेड़ा
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाने के सामने तेज आवाज में स्पीकर बजाने पर होमगार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता को चांटा मार दिया। इसके विरोध में भाजपाई और वाल्मीकि समाज के लोगों ने धरना देकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

मुंशी संतोष ने बुधवार सुबह होमगार्ड शराफत को स्पीकर की आवाज कम कराने भेजा था। जहां होमगार्ड की जिम के कोच सनी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि होमगार्ड ने उसके साथ अभद्रता कर उसे चांटा मार दिया। सन्नी वाल्मीकि समाज से होने के साथ भाजपा कार्यकर्ता है। सूचना पर भाजपा नेता दीपक शर्मा, सुनील चड्ढा आदि कई भाजपाई और वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे और मुंशी से होमगार्ड की शिकायत की। आरोप है कि मुंशी ने भी उनसे अभद्रता की और होमगार्ड का ही पक्ष लेने लगा। इस पर लोग गुस्सा गए। उन्होंने थाने में ही हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोग धरना देकर बैठ गए। बाद में एसओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि होमगार्ड को यहां से हटाया जाएगा। मुंशी को भी व्यवहार सुधारने को कहा गया। इसके बाद लोग वापस लौटे। वहीं, इस मामले को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। हालांकि समझदार लोगों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed