फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मजार तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, थाने में हंगामा

मजार तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, थाने में हंगामा

Thu, 10 Aug 2017 03:11 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
मजार तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, थाने में हंगामा
मेरठ। मोहनपुरी में मजार तोड़कर हनुमान की मूर्ति स्थापित करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी हिंदू स्वाभिमान संस्था के पदाधिकारी हैं। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के मुताबिक 25 जुलाई को मोहनपुरी में एक मजार पर हिंदू स्वाभिमान संस्था के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर दी थी। जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज और उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मुकदमे में नामजद थे और कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार अमित भारद्वाज ने महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। आजमी पर वंदेमातरम का विरोध करने का आरोप लगाया था। वहीं, आरोपी अमित भारद्वाज ने बताया कि हिंदू स्वाभिमान की रक्षा करना हमारा दायित्व है। इसे ठेस पहुंचाने वाली बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किया थाने में हंगामा
अमित भारद्वाज की गिरफ्तारी का पता लगते ही संस्था के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि जब वह कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे तो उनको पुलिस ने जबरन गिरफ्तार क्यों किया। कोर्ट में पेश करने में देरी को लेकर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।
खास बात
- हिंदू स्वाभिमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं आरोपी
- 25 जुलाई को मोहनपुरी में मजार पर तोड़फोड़ कर की थी मूर्ति स्थापित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed