फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंडलायुक्त का तहसील में छापा, नायब नाजिर समेत छह गिरफ्तार

मंडलायुक्त का तहसील में छापा, नायब नाजिर समेत छह गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2017 02:30 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त का तहसील में छापा, नायब नाजिर समेत छह गिरफ्तार
मेरठ। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार और भंग हो रही गोपनीयता पर खुद मैदान में उतर आए हैं। सदर तहसील की जिस शिकायत को जिला प्रशासन ने जांच में झूठा बताया, वही शिकायत मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार सुबह तहसील में छापा मारकर सही पाई। जिस पर उन्होंने नायब नाजिर सहित अपर तहसीलदार कोर्ट में काम कर रहे पांच दलालों को गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता राजकुमार द्वारा उनके पास नायब नाजिर की कारगुजारियों व अन्य कर्मचारियों द्वारा प्राईवेट लोग रखकर उनसे शासकीय कार्य कराने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन, एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार से करवाई। सभी की जांच रिपोर्ट में शिकायत को झूठा बताया गया। उन्होंने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस से जांच करायी तो शिकायत सही मिली।
विज्ञापन

इस पर मंडलायुक्त स्वयं ही औचक जांच करने बृहस्पतिवार सुबह सदर तहसील पहुंच गए। जहां उन्हें पांच प्राईवेट लोग संजय, नितिन, रिजवान, आशु व मुकेश कुमार सरकारी कार्य करते मिले। मंडलायुक्त के निर्देश पर नायब नाजिर रण सिंह सहित सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद कमिश्नरी में मंडलायुक्त के समक्ष पेशी के दौरान इन आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल किया। मंडलायुक्त के अनुसार नायब नाजिर रण सिंह सहित आरोपियों के बयान दर्ज कराकर देहली गेट थाने भेज दिया गया। वहीं थाना प्रभारी देहली गेट ने बताया कि नायब नाजिर समेत गिरफ्तार छह आरोपियों सहित देवेश नंदन और आकाशदीप के खिलाफ नायब तहसीलदार सदर उदयवीर सिंह की तहरीर पर धोखाधड़ी, लोकसेवक या दलाल द्वारा आपराधिक न्यासभंग और साजिश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम सरकारी, प्राइवेट मातहत
मंडलायुक्त के सामने आरोपी संजय ने बताया कि वह पेशकार आकाश के लिए, नितिन नायब नाजिर के लिए, रिजवान तहसीलदार न्यायिक के पेशकार के लिए और मुकेश आरसी बाबू के सरकारी काम करता था।
बड़ी गाड़ी में आते हो...
मौके से आशु को तहसील में सरकारी कुर्सी पर बैठकर काम करते पकड़ा गया। उसने खुद को नायब नाजिर का ड्राइवर बताया तो मंडलायुक्त चौंक पड़े। उन्होंने आशु से पूछा कौन सी गाड़ी है? नाम जानने के बाद उन्होंने नायब नाजिर से कहा कि बड़ी वाली गाड़ी में आते हो। तुम्हारी अभी और भी जांच होगी कि क्या-क्या गुल खिलाए हैं।
तहसील की करा दी थी घेराबंदी
मंडलायुक्त ने तहसील पहुंचते ही मुख्य द्वार बंद कराकर पुलिसकर्मी तैनात करा दिए थे। इसके बाद वह सीधे अपर तहसीलदार कोर्ट में पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यालय कक्षों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद प्रत्येक कर्मचारी का परिचय लिया। जो भी प्राइवेट व्यक्ति काम करता मिला, उसे ही पकड़ लिया गया।
अभी लेखपालों की सीडी भी मौजूद है
मंडलायुक्त ने तहसील सदर में छापामारी के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। तीन लेखपालों की रिश्वत लेते हुए वीडियो भी उनके पास है। देखते हैं, अधिकारी कब तक उन्हें बचाते हैं। सरकारी कार्यालयों में गोपनीयता भंग नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल भी मौजूद रहे।

संघ पहुंचा बचाव में
नायब नाजिर रण सिंह के बचाव में कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी मंडलायुक्त से मिलने पहुंचे। लेकिन मंडलायुक्त ने इस मामले में कोई भी सुनवाई से साफ इंकार कर दिया।
खास बात
- जिला प्रशासन द्वारा शिकायत को झूठा बताने पर सदर तहसील खुद जांच करने पहुंचे
- नायब नाजिर के संरक्षण में शासकीय कार्य करते मिले पांच प्राइवेट लोग
- शासकीय कार्यों की गोपनीयता भंग करने पर आठ आरोपियों पर हुई एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed