फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   साहब मेरे बेटे का अपहरण हो गया है, वापस ला दो

साहब मेरे बेटे का अपहरण हो गया है, वापस ला दो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
साहब मेरे बेटे का अपहरण हो गया है, वापस ला दो

विज्ञापन
साहब मेरे बेटे का अपहरण हो गया है, वापस ला दो

मुरादनगर। साहब मेरे बेटे का अपहरण हो गया है, कानपुर से उसने फोन किया है, बेबस पिता ने रूंधे हुए गले से पुलिस से बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई है। करीब डेढ़ माह पूर्व मदरसे में मासूम पढ़ने आया था, तभी से लापता है।

मसूरी के विवेक विहार इंद्रगढ़ी निवासी गुलजार ने बताया कि 9 वर्ष का बेटा शाहिद मुरादनगर के एक मदरसे में रहकर तालिम हासिल कर रहा था। 22 अप्रैल को शाहिद अचानक लापता हो गया, परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गुलजार ने बताया कि रविवार को एक मोबाइल नंबर से उसके बेटे शाहिद ने रोते हुए बात की। बेटे ने बताया कि वह कानपुर के एक मोहल्ले में है, पापा मुझे यहां से ले जाओ। यह लोग ठीक नहीं है। गुलजार ने बताया कि शाहिद ने बताया कि मुरादनगर से अपहरणकर्ता उसे दिल्ली और उसके बाद कानुपर ले गए। वह नहीं जानता उसे ले जाने वाले लोग कौन हैं। सोमवार को पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई है। एसएचओ ओमबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed