फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिनदहाड़े स्कूल प्रबंधक के मकान से 12 लाख की चोरी

दिनदहाड़े स्कूल प्रबंधक के मकान से 12 लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े स्कूल प्रबंधक के मकान से 12 लाख की चोरी
दिनदहाड़े स्कूल प्रबंधक के घर 12 लाख की चोरी
विज्ञापन


मुरादनगर। चोरों ने स्कूल प्रबंधक के मकान का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 12 लाख रुपये का माल साफ कर दिया। जिसमें पांच लाख कैश, सात लाख की कीमत के जेवरात और अन्य सामान था। स्कूल से लौटने पर दंपति को वारदात का पता चला। पीड़ित दंपति ने थाने में शिकायत की है।
कृष्णानगर कॉलोनी में महिपाल सिंह, पत्नी संगीता और बेटी अर्थवी (7) के साथ रहते है। इनका मनौली गांव और कस्बे में पब्लिक स्कूल है। स्कूल प्रबंधक महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी मनौली गांव स्थित स्कूल में ही बच्चों को पढ़ाती हैं और बेटी अर्थवी तीसरी कक्षा में है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे दंपति बेटी के साथ मनौली स्थित स्कूल गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे लौटे तो देखा मकान के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है और अंदर सारा सामान फैला है। उनके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिपाल सिंह ने बताया कि चोर अलमारी से पांच लाख कैश, करीब सात लाख के जेवरात चोरी ले गए। बताया कि बच्चों की फीस के पांच लाख रुपये घर में रखे थे। बृहस्पतिवार को बैंक में जमा करने थे। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधक की शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दोपहर 12 से डेढ़ बजे के बीच हुई चोरी
स्कूल प्रबंधक ने बताया कि कॉलोनी के एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने दोपहर 12 बजे तक मकान पर ताला लगा देखा था। वारदात 12 से डेढ़ बजे के बीच हुई है। कुछ लोगों ने बताया कि उनके मकान के बाहर तीन लड़के तेज आवाज में बाइक स्टार्ट करके खड़े थे। आशंका है कि उन्हीं बाइक सवार तीन लड़कों ने साथियों के साथ मिलकर वारदात की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed