फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पंचकुला, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ

पंचकुला, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ

Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पंचकुला, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
नशे में बाइक सवारों पर बरसा दी थीं गोलियां, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने मुरादाबाद लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले बढ़ापुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के बाइक सवार तीन लोगों को गोली मारने के मामले का खुलासा कर दिया है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी प्रापर्टी से जुड़े बड़े कारोबारियों के परिवारों से हैं। घटना वाले दिन ये मौजमस्ती करने के लिए बढ़ापुर क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर आए थे और नशे की हालत में इन्होंने रास्ता पूछने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग कर दी थी।
बिजनौर पुलिस ने दो दिन पहले हरियाणा पुलिस की मदद से घटना में शामिल युवकों को पंचकुला में घेर लिया। पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया था और दो फरार हो गए थे। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि घटना में शामिल पंचकुला हरियाणा के जलवायु विहार थाना क्षेत्र के सेक्टर 20 जीएच 4 ए निवासी रोहित पुत्र राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका साथ विनीत उर्फ विक्की मिश्रा निवासी मित्राऊ थाना बाबा हरिदास नगर दिल्ली ,सुनील राणा निवासी फतेहाबाद हिसार हरियाणा फरार है, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने पंचकुला हरियाणा में विनीत व सुनील की तलाश में उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी। दोनों अपनी जगुआर गाड़ी को छोड़कर भाग गए थे। जगुआर की तलाशी के दौरान एक पिस्टल बरामद हुआ। इस मामले में पंचकुला थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई । एसपी के मुताबिक गिरफ्तार रोहित के पास से 32 बोर के देशी रिवाल्वर, पांच कारतूस व एक कार बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि रोहित बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। बुधवार को वह घटना के मामले में वकील से राय लेने आया था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

यह था मामला
मुरादाबाद लोकसभा का 23 अप्रैल को चुनाव था। बढ़ापुर विधानसभा मुरादाबाद लोकसभा में आती हैं। क्षेत्र के गांव मुकंदपुर राजमल निवासी बुलाकी सिंह, महावीर सिंह व फिरौजी सिंह 20 अप्रैल की रात बाइक से बढापुर से एक शादी को सामान लेने गए थे। देर रात में बाइक से लौटते समय बढापुर कुंजैटा मार्ग पर रामपुर का रास्ता मालूम करने के विवाद में कार में सवार लोगों ने बाइक सवार तीनों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी। बुलाकी सिंह की मौत हो गई थी । बाकी दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार दिल्ली से बरामद की थी। शुरू में पुलिस इस घटना में दूसरे संप्रदाय के लोगों का हाथ होना मानकर चल रही थी, लेकिन जांच के बाद मामला दूसरा निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े घरानों से ताल्लुक रखते है तीनों युवक
पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले रोहित, विनीत व सुनील राणा बडे़े घरानों से ताल्लुक रखते है। ये घटना के रोज बढ़ापुर क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर मौजमस्ती करने आए थे। रात में वहां से दावत उड़ा कर लौट रहे थे। शराब के नशे में घटना को अंजाम दे बैठे व फरार हो गए। तीनों युवक दावत खाने व घूमने के शौकीन है। इनके परिवारों का हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलिंग का बड़ा कारोबार है, ये खुद भी उससे जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed