फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बद्दो की प्रेमिका समेत तीन दिल्ली से गिरफ्तार

बद्दो की प्रेमिका समेत तीन दिल्ली से गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
बद्दो की प्रेमिका समेत तीन दिल्ली से गिरफ्तार
- देर रात मेरठ एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम पूछताछ में जुटी
विज्ञापन

- पुलिस ने कहा- प्रेमिका को पता है कि बद्दो कहां हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस बद्दो के करीबियों पर शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात बद्दो की एक प्रेमिका और दो अन्य लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि बददो पूरी प्लानिंग कर पुलिस कस्टडी से ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर मुकुट महल के होटल से फरार हुआ। इस मामले में व्यापारी नेताओं पर फरार कराने में सहयोग का आरोप था। पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया था। जिन पर एसएसपी नितिन तिवारी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद लल्लू मक्कड़, डिपिन सूरी और सोनू सहगल ने दिल्ली में सरेंडर किया था। बद्दो की तलाश में पुलिस अैर एसटीएफ टीम पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में रिश्तेदारों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। वहीं चर्चा है कि बद्दो विदेश भी भाग सकता है। आस्ट्रेलिया में भी बद्दो की संपत्ति बताई गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बद्दो की प्रेमिका और दो अन्य लोगों को को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी का कहना है कि जिस महिला को गिरफ्तार किया है बद्दो पूर्व में उसके संपर्क में रहा है।
विज्ञापन

चार दिन के पुलिस रिमांड पर तीनों आरोपी
बदन सिंह उर्फ बद्दो को पेशी पर लाने के दौरान पुलिस हिरासत से फरार कराने के मामले में तीन आरोपियों को शुक्रवार को स्पेशल सीजेएम रामलाल ने थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा पांच दिन के पुलिस रिमांड पर दिए जाने वाली अर्जी स्वीकार कर सशर्त चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर जाने का आदेश दिया है। फरारी के आरोप में व्यापारी नेता लल्लू मक्कड़, सोनू सहगल व ट्रांसपोर्टर डिपिन सूरी को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद तीनों आरोपियों को ब्रह्मपुरी पुलिस ने अदालत में पेश किया था। जहां से तीनों आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया था। जेल जाने के बाद इस मामले के विवेचनाधिकारी ने स्पेशल सीजेएम की अदालत में अर्जी दी कि तीनों आरोपियों ने अपने बयानों में बताया है कि वह बदन सिंह के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में रिश्तेदारों के ठिकानों को जानते है तथा वह पुलिस के साथ जाकर तलाश करा सकते है। इस पर अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को जिला कारागार से तलब कर अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस रिमांड पर दिए जाने की अर्जी पर बहस की गई। इसमें तर्क दिया गया कि तीनों आरोपियों ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि वह बदन सिंह के रिश्तेदारों को जानते है। डिपिन सूरी की तरफ से तर्क दिया कि वह काफी समय से बीमार चल रहा है। पुलिस आरोपियों का उत्पीड़न करने के उद्देश्य से पुलिस रिमांड मांग रही है। इसकी सुनवायी के बाद स्पेशल सीजेएम ने तीनों आरोपियों को शनिवार सुबह 10 बजे से 16 अप्रैल की शाम 04 बजे तक सशर्त पुलिस रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया। उधर, मुकेश गुप्ता की तरफ से इलाहाबाद उच्च न्यायालय का आदेश अदालत में दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed