फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगनहर में रविवार को भी जारी रहा रेस्क्यू अभियान

गंगनहर में रविवार को भी जारी रहा रेस्क्यू अभियान

Mon, 10 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में रविवार को भी जारी रहा रेस्क्यू अभियान
चालकों की तलाश में तीसरे दिन भी गंगनहर में तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन

सरधना। नानू गंगनहर में ट्रक सहित टूबे चालक के लिए तीसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा। टीमों ने गंगनहर में जगह-जगह तलाशी की। ट्रक के साथ डूबे चालक व परिचालक के परिजन रविवार को थाने पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

नानू गंगनहर पुल पर बृहस्पतिवार की रात में एक 22 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ गहरे पानी में समा गया। ट्रक में ट्रक मालिक शैलेश चौधरी निवासी मोदीनगर के द्वारा एक ट्रक चालक बताया जा रहा था किसी भी परिचालक व अन्य के बारे में जानकारी से होने से इंकार किया था। रविवार को सहरनपुर देवबंद के गांव बास्सम निवासी नरेंद्र पुत्र पूरण के परिजन भी थाने पहुंचे। उन्होंने नरेंद्र को भी ट्रक पर सह चालक के रूप में होने की बात कही। नरेंद्र के परिजनों ने बताया कि रोहित निवासी बुडसनी बागपत व नरेंद्र दोनो ही ट्रक पर साथ रहते थे। रविवार तक भी इस मामले में ट्रक मालिक या चालक के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत नहीं की। उधर रविवार को भी गंगनहर में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने चालकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि ट्रक पर दो चालकों के होने की बात सामने आई है, दोनों की तलाश कराई जा रही है,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed