{"_id":"5c06e0ebbdec2241a6447b1b","slug":"15439547095-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पीडिता की हालत बिगडी-गंभीर जिला अस्पताल रेफर-छेड़छाड का दूसरे समुदाय का आरोपी भेजा जा चुका है,जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ पीडिता की हालत बिगडी-गंभीर जिला अस्पताल रेफर-छेड़छाड का दूसरे समुदाय का आरोपी भेजा जा चुका है,जेल
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। नगर में छेड़छाड़ पीड़िता की मंगलवार दोपहर बाद हालत बिगड़ गई। सीएचसी में हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किशोरी की हालत ज्यादा खराब होने से तनाव है। वहीं, विधायक संगीत सोम ने मोबाइल पर चिकित्सकों को किशोरी का बेहतर उपचार करने की हिदायत दी।
नगर में दीपावली की रात में एक किशोरी को घर में अकेला पाकर दूसरे समुदाय के युवक ने उससे छेड़छाड़ की थी। आरोपी युवक को मौके से दबोचकर उसकी जमकर पिटाई की थी। वह किसी तरह भीड़ से बच निकला और भाग खड़ा हुआ। इस घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। परिजनों ने रात में ही आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर प्रशांत ने मामले की गंभीरता से लेकर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। दो दिन के बाद आरोपी मिर्दगान निवासी गुड्डू पुत्र ग्यूर को जेल भेज दिया। घटना के बाद से किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती रही। सोमवार को किशोरी की हालत ज्यादा खराब हो गई। इस पर एसएसआई मनोज शर्मा पीड़ित के यहां पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किशोरी की हालत बिगड़ने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों में रोष फैल गया। वहीं, संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक ने बताया कि घटना के बाद से किशोरी परेशान है। जिसके चलते उसके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। वहीं, दूसरे आरोपी पक्ष की तरफ से एक महिला ने भी मंगलवार को थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि दूसरे समुदाय के एक युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसके ऊपर केरोसिन उडे़लकर आग लगाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। एसएसआई मनोज शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
मुख्य बातें
दूसरे पक्ष की महिला ने भी थाने में दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी