फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मारपीट में 50 हजार के इनामी की मौत,

मारपीट में 50 हजार के इनामी की मौत,

Mon, 03 Dec 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में 50 हजार के इनामी की मौत,
किठौर क्षेत्र के भटीपुरा गांव में रविवार रात को हुई घटना
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पर अलग अलग थानों में दर्ज हैं 21 मामले
दौराला में पुलिस पर गोली बरसाकर फरार हुआ था हिस्ट्रीशीटर
रात में अपने दोस्त को लेकर दूसरे पक्ष के घर पर जाकर बोला था हमला
किठौर/मेरठ। भटीपुरा में मामूली बात पर हुए विवाद में रविवार रात को 50 हजार के इनामी सतीश घोड़ा की हत्या कर दी गई। घटना पर दूसरा साथी भीड़ से छूटकर फरार हो गया। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार, किठौर क्षेत्र के भटीपुरा निवासी सतीश उर्फ घोड़ा पुत्र अजब सिंह किठौर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। जिसके खिलाफ किठौर, मुंडाली और दौराला व अलग अलग थानों में 21 मामले दर्ज हैं। जिसकी किठौर थाने में 444- ए हिस्ट्रीशीट खुली हुई थी। डेढ़ माह पहले शराब माफिया सतीश उर्फ घोड़ा ने दौराला पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक सिपाही गोली लगने से बाल बाल बच गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सतीश पर 50 हजार का इनाम घोषित था। शराब माफिया होने के साथ सतीश घोड़ा दबंग था जिसका अपने गांव में अपनी ही बिरादरी के चंद्रपाल से विवाद चल रहा था। रविवार रात को हिस्ट्रीशीटर अपने दोस्त अनिल को साथ लेकर गांव में चंद्रपाल के घर पहुंचा और गाली गलौच कर दी। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई तो विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में हिस्ट्रीशीटर के सिर में लोहे की रॉड लग गई और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। वहीं हिस्ट्रीशीटर का मित्र धोलड़ी निवासी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी देहात का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी चंद्रपाल उसके भाई आनंद पुत्र कालीकरण और जयकांत के खिलाफ देर रात हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed