फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दंपती ने मिलकर महिला का मारपीट कर घायल किया

दंपती ने मिलकर महिला का मारपीट कर घायल किया

Tue, 27 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दंपती ने मिलकर महिला का मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
शराब तस्कर दंपति ने महिला के साथ की मारपीट
सरूरपुर। करनावल कस्बे में शराब तस्कर महिला ने मुखबिरी के शक में दलित महिला पर पति के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर बताए जाने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

करनावल निवासी संजय पुत्र राजवीर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस की महिला पिछले काफी समय से अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रही है। बीते दिनों आबकारी विभाग ने उसके मकान पर दबिश देकर शराब बरामद की थी। रंजिश के चलते रविवार देर रात दंपति ने उनके घर पर हमला बोल दिया और वहां पर बैठी उसकी पत्नी बीना पर तेज धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया। लेकिन घायल की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसको मेरठ रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने घायल महिला के पति संजय की तहरीर पर रीना पत्नी अमित और अमित पुत्र महक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि महिला की लगातार शिकायतें मिल रही है जिसको शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed