फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फफूंडा में हुये खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो को जेल भेजा

फफूंडा में हुये खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो को जेल भेजा

Fri, 23 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
फफूंडा में हुये खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो को जेल भेजा
खरखौदा। गांव फफूंडा में करीब पंद्रह दिन पहले कहासुनी को लेकर गुर्जर एवं दलित समाज में संघर्ष हो गया था। जिसमें चले धारदार हथियारों से गुर्जर समाज के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

करीब पंद्रह दिन पहले गुर्जर समाज का प्रशांत पुत्र चमन सिंह शाम के वक्त बाइक पर सवार होकर बाजार गया था। रास्ते में नशे की हालत में मिले दलित पक्ष के कुछ युवकों ने उसे रोक लिया तथा उससे गालीगलौज एवं मारपीट की। प्रशांत ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद प्रशांत एवं उसके परिजन आरोपी पक्ष के मकान पर पहुंचे और शिकायत की। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने मामले को निपटाने के बजाय धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। जिसमें प्रशांत समेत गुर्जर समाज के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पुलिस ने पहले सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें जोगिंद्र, रविंद्र पुत्रगण रमेश, रोबिन पुत्र सुभाष, छोटू पुत्र ओमी अन्य के खिलाफ जानलेेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। जिसमें बृहस्पतिवार को पुलिस ने जोगिंद्र पुत्र रमेश व छोटू पुत्र ओमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed