{"_id":"5bde0606bdec226997413bd8","slug":"15412771471160-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिटकरी निवासी किसान की स्कूटी से 60 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झिटकरी निवासी किसान की स्कूटी से 60 हजार रुपये चोरी
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। झिटकरी गांव निवासी पूर्व प्रधान अशोक सिरोही का भाई विनोद पुत्र राजपाल किसान है। वह शनिवार दोपहर में सरधना स्थित एसबीआई से रुपये निकलने आए। उन्होंने बैंक से 60 हजार रुपये निकाले और बैग में रखकर स्कूटी की डिक्की में रख लिये। छबड़िया मोड़ पर वह किसी काम से एक दुकान पर रुके। इसी दौरान बदमाश मौका पाकर बैग को चोरी करके ले गए। बैग गायब देखकर विनोद के होश उड़ गए। पीड़ित ने जानकारी पाकर पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
ठेके में धांधली करने का आरोप
सरधना। नगर निवासी ठेकेदार जगदीश प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका द्वारा चर्च महोत्सव में प्रकाश व्यवस्था के लिए पालिका द्वारा विद्युत ठेका छोड़ा जाता है। वह जमानत राशि लेकर पालिका में टेंडर फार्म लेने गया था। कई घंटे बैठने के बाद भी उसे फार्म नहीं दिया गया। उधर, नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने बताया कि ठेके चर्च मेले के लिए शनिवार शाम तक छोडे़ जाने थे। किसी कारण से नहीं छोडे़ जा सके। अब ठेके पांच नवंबर को दोपहर 12 बजे छोड़े जाएंगे।