फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती के परिजनो पर युवक की हत्या कर शव बिटौड़े में जलाने का आरोप

युवती के परिजनो पर युवक की हत्या कर शव बिटौड़े में जलाने का आरोप

Fri, 02 Nov 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
युवती के परिजनो पर युवक की हत्या कर शव बिटौड़े में जलाने का आरोप
मंडौरा गांव में जले हुए बिटौड़े में मिलीं हड्डियां, पास के खेत से मिला लापता युवक का लोअर, पुलिस ने कब्जे में लिये
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने मंडौरा गांव निवासी युवती के परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। नगली साधारण गांव से तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का लोअर मंडौरा गांव के जंगल में एक खेत में पड़ा मिला। वहीं, पास ही एक जले हुए बिटौड़े में हड्डियां बरामद हुई हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बरामद लोअर एवं हड्डियों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजने की जानकारी दी। वहीं, युवक के पिता ने मंडौरा गांव निवासी एक युवती के परिजनों पर बेटे की हत्या करने और शव को बिटौड़े में जलाने की दौराला थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस जांच में जुट गई है।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव नगली साधारण निवासी 19 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र यशपाल आईटीआई करने केे बाद सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था। बताया कि तीन दिन पहले अरुण कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों को बृहस्पतिवार को जानकारी मिली की मंडौरा गांव के जंगल में एक जले हुए बिटौड़े में हड्डिया पड़ी हुई हैं। इस पर अरुण के परिजन मौके पर पहुंचे और आसपास के खेतों में तलाश की। इसी दौरान जले हुए बिटौड़े के पास स्थित मंडौरा निवासी नौराज के खेत से अरुण का लोअर मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर सीओ दौराला पंकज सिंह और दौराला थाना प्रभारी धारा सिंह ने भी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अरुण के लोअर एवं बिटौड़े से मिली हड्डियों को कब्जे में ले लिया। अरुण के परिजनों ने मंडौरा गांव निवासी एक युवती समेत उसके आठ परिजनों पर अरुण की हत्या करने तथा शव को बिटौड़े में जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। उधर, देर रात फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का हाईवे जाम करने का प्रयास
मंडौरा के ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने जले हुए बिटौड़े में हड्डियां देखीं तो पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी मगर हड्डियों को किसी जानवर की बताकर लौट गई थी। पुलिस ने तभी हड्डियों की जांच नहीं कराई थी और न ही आसपास तलाश की थी। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सकौती में हाईवे जाम करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप था कि जब पुलिस को दो दिन पहले सूचना दी गई थी फिर भी लापरवाही बरती। काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे छोटा था अरुण
नंगली साधारण के अरुण केदो बडे़ भाई दीपक और अनुज हैं। अरुण सबसे छोटा था। बताया कि अरुण छोटा होने के कारण सभी का चहेता था। जिस दिन से वह लापता है परिजन काफी परेशान हैं।
परिवार में मचा कोहराम
मंडौरा गांव में जले बिटौड़े में हड्डियों एवं अरुण के लोअर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। अरुण की मां मुकेश एवं भाइयों का बुरा हाल है।

ट्रेन के सामने आत्महत्या करने वाली महिला का है बिटौड़ा
बुधवार को सकौती में एक युवक के साथ रेलवे ट्रैक पर चल रही महिला का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हादसे के बाद युवक फरार हो गया था। महिला की शिनाख्त नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। महिला की शिनाख्त बाद में गांव मंडौरा निवासी कविता पत्नी सुभाष के रूप में हुई। सुभाष की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उक्त बिटौड़ा कविता का था।


जले हुए बिटौड़े से बरामद हड्डियों एवं खेत से बरामद लोअर को कब्जे में ले लिया है। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।- पंकज सिंह, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed