{"_id":"5bc8eab7bdec2269ba10bcc1","slug":"153989391114-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग तीन लुटेरे गिरफ्तार कई घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग अलग तीन लुटेरे गिरफ्तार कई घटनाओं का खुलासा
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। पुलिस ने बुधवार रात्रि में चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को दबोच लिया। पुलिस जांच में वह शातिर लुटेरा निकला। पुलिस ने आरोपी से तमंचा एवं लूट का माल बरामद करने का दावा किया है। वहीं, पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अन्य लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे लूट का माल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात्रि में कौल रोड स्थित खड़खड़ी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खरखौदा की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उससे तलाशी के दौरान तमंचा बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नौशाद उर्फ गूंगा पुत्र अलीमुद्दीन निवासी आड़ थाना मुंडाली बताया। जांच में आरोपी कई थानों में लूट एवं चोरी के मामलों में वांछित मिला। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वीरू पुत्र श्रीराम व संदीप पुत्र मुरारी दोनों साथियों के साथ धीरखेड़ा में चेन लूट की थी।
वहीं, पुलिस ने बुधवार रात्रि में कौल रोड पर साईं मंदिर के समीप लूट की योजना बना रहे दो युवकों को दबोच लिया। उन्होंने अपना नाम नीरज पुत्र रोहताश निवासी मोहल्ला खरजाल खरखौदा एवं दूसरे ने अपना नाम संजय शर्मा पुत्र हरिशंकर निवासी लालपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों से क्षेत्र में हुई कई लूट का माल भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मुख्य बातें
पुलिस ने चेकिंग के दौरान खड़खड़ी चौराहे से एक शातिर लुटेरा दबोचा
दूसरी घटना में कौल रोड पर साईं मंदिर के समीप लूट की योजना बनाते दो दबोचे