फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोहल्ला मंडी चमारान में मामा-भांजे में चली तलवार

मोहल्ला मंडी चमारान में मामा-भांजे में चली तलवार

Mon, 15 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला मंडी चमारान में मामा-भांजे में चली तलवार
सरधना। मंडी चमारान में मामूली कहासुनी को लेकर मामा-भांजे के बीच रविवार को गालीगलौज हो गई। इसके बाद धारदार हथियार चल गए। जिसमें फिरोज पुत्र यामीन तलवार लगने से घायल हो गया। इसकी जानकारी पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और मामा-भांजे को थाने ले गई। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में फाजिल पुत्र इस्लाम एवं उसके मामा फिरोज पुत्र यासीन का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


औरंगनगर-रार्धना में आर्य सम्मेलन 20 से
सरधना। औरंगनगर रार्धना में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी राजेंद्र देव वैदिक गुरुकुल रार्धना ने बताया कि यहां तीन दिवसीय आर्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वीरेंद्र शास्त्री सहारनपुर, कुलदीप विद्यार्थी भजनोपदेशक बिजनौर, बहन निकिता आर्या हरिद्घार एवं ठाकुर विक्रम सिंह शास्त्रार्थ, डॉ. वरुणवीर योगाचार्य, विद्यासागर प्रधान आर्य उत्तर प्रदेश सभा जनपद मेरठ, डॉ. वीरोत्तम तोमर आदि को सम्मेलन में निमंत्रित किया गया है। मास्टर सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि प्रात: साढे़ सात से 11 बजे तक हवन और दो बजे से पांच बजे तक भजन कीर्तन एवं भजनोउपदेश कार्यक्रम व रात्रि में आठ बजे से साढे़ 11 बजे तक उपदेश एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed