फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली पुलिस की खिर्वा में दबिस-पशु चोरों की तलाश

दिल्ली पुलिस की खिर्वा में दबिस-पशु चोरों की तलाश

Sun, 07 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की खिर्वा में दबिस-पशु चोरों की तलाश
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के कई गांव पशु चोरों के गढ़ बन गये हैं। जिसमें मढ़ियाई-मेहरमती गणेशपुर-नानू व खिर्वा गांव का नाम मुख्य रूप से शामिल है। यहां पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस आए दिन दबिश देती रहती हैं। इसकी क्रम में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को पशु चोर गिरोह की तलाश में खिर्वा गांव में दबिश। दिल्ली के स्वरूप नगर थाने से आये सब इंस्पेक्टर हेमकरण के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। हालांकि आरोपी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से पशु चोरी के मामले में पुलिस को खिर्वा निवासी इलियास, नीरज, दीपक और बिट्टू की तलाश है। इन्हीं के साथ पुलिस कैंटर मालिक राजेंद्र की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई मात्र दो शिकायत
सरधना। कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में मात्र दो शिकायतें आईं। जिसमें कांता देवी पत्नी रविंद्र निवासी भामौरी ने दूसरे पक्ष द्वारा रास्ते की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर लेने की शिकायत की। दूसरी शिकायत महादेव निवासी कमलेश पत्नी राजसिंह ने की जिसमें उसने भी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत की। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने दोनों ही जगह पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed