{"_id":"5bb914d7867a5514b60d1eb9","slug":"15388561282-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावड़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़ में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
लावड़। कस्बे में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए कस्बेवासियों का तांता लग गया।
कस्बा निवासी 35 वर्षीय जाकिर पुत्र हमीद मजदूरी का कार्य करता है। बताया गया कि शनिवार की सुबह अपने घर के बाहर शौचालय के गड्ढे की सफाई कर रहा था। इसी बीच गड्ढे के पास से बिजली का तार जा रहा था। व्यक्ति पानी में भीगा होने के कारण वह तार की चपेट में आ गया। जिसके चलते करंट लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बेटियां है। जिसके चलते परिवार में लालन-पोषण का भी कोई माध्यम नहीं है। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। हालांकि बाद में मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।