{"_id":"5bae8f65867a557ed20b283a","slug":"15381666118-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूट में विफल रहने पर युवक को गोली मारकर घायल किया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने लूट में विफल रहने पर युवक को गोली मारकर घायल किया।
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। मोदीपुरम से दुकान बंद करके घर लौट रहे कस्बा निवासी युवक से हथियारबंद बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। उन्होंने विफल होने पर युवक को पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे मवाना सामुदायिक केंद्र भेजा।
कस्बा निवासी आरिज, आसिफ पुत्रगण शाहिद रिजवी मोदीपुरम में कार रिपेयर करते हैं। वे प्रतिदिन सुबह बाइक से मोदीपुरम जाते हैं तथा शाम को लौटते हैं। वे शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर फलावदा लौट रहे थे। दोनों भाई फलावदा-बातनौर मार्ग पर सूरजमल स्कूल के समीप पहुंचे उनकी बाइक में पंक्चर हो गया। इस पर वे बाइक को लेकर पैदल जा रहे थे। वे फलावदा खानका तालाब के पास पहुंचे तो ईख से निकलकर एक बदमाश ने सिर में तमंचे की बट मारकर आरिज को घायल कर दिया तथा लूट का प्रयास किया। आरिज के पिता शाहिद ने बताया कि आरिज के पास लैपटॉप तथा नगदी थी। आरिज ने लूट का विरोध किया तो बदमाश पेट में गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने उसे मवाना सामुदायिक केंद्र भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।