फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भगीरथ सेना के जिला प्रवक्ता के साथ मारपीट

भगीरथ सेना के जिला प्रवक्ता के साथ मारपीट

Sat, 22 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
भगीरथ सेना के जिला प्रवक्ता के साथ मारपीट
लावड़। चौकी क्षेत्र के खरदौनी गांव स्थित कोल्हू के समीप बाइक एक बच्चे से टकरा गई। इस पर कोल्हू में काम कर रहे करीब आधा दर्जन लोगों ने बाइक चालक से मारपीट कर दी। उन्होंने हजारों रुपये और सोने की अंगूठी छीन ली। पुलिस ने घटनास्थल के समीप चल रहे कोल्हू एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फलावदा निवासी मुकेश आर्य ने लावड़ चौकी में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार देर शाम मसूरी से खरदौनी होते हुए वापस फलावदा लौट रहा था। इसी दौरान मसूरी के समीप वैलेंटिस अस्पताल के सामने चल रहे हनीफ के कोल्हू के समीप एक बच्चा अचानक बाइक से टकरा गया। मुकेश ने बच्चे को सही हालत में उठाकर उसकी मां को सौंप दिया। इसी दौरान कोल्हू में काम कर रहे दूसरे समुदाय के करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे लाठी-डंडे से मारपीट की तथा दो हजार रुपये और सोने की अंगूठी छीन ली। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों एवं भगीरथ सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजू सैनी, प्रदेश सचिव मोहन सैनी, जिलाध्यक्ष देवदत्त सैनी आदि कार्यकर्ता एकत्रित होकर चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित मुकेश आर्य ने आधा दर्जन को नामजद करते हुए तहरीर दी है। चौकी प्रभारी शिववीर सिंह भदौरिया ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ित ने लगाया नगदी एवं सोने की अंगूठी छीनने का आरोप
खरदौनी के समीप बाइक बच्चे से टकराने को लेकर की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed