फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हसनपुर कलां के ग्राम प्रधान के पुत्र को मिली जान से मारने की धमकी। ग्राम प्रधान ने नामजद तहरीर दी।

हसनपुर कलां के ग्राम प्रधान के पुत्र को मिली जान से मारने की धमकी। ग्राम प्रधान ने नामजद तहरीर दी।

Fri, 21 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर कलां के ग्राम प्रधान के पुत्र को मिली जान से मारने की धमकी। ग्राम प्रधान ने नामजद तहरीर दी।
माछरा । किठौर थाना क्षेत्र के हसनपुर कलां के ग्रामप्रधान मुकेश गुर्जर के बेटे को दो युवकों ने जान से मारने की धमकी दी है। प्रधान ने अपने पुत्र व खुद को जान का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुकेश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा प्रशांत मेरठ में पढ़ाई कर रहा है। इसी दौरान उसकी अंकुर, व अंकित पुत्र ध्रमेन्द्र कसाना निवासी गांव सलारपुर हापुड़ से कहासुनी हो गई थी। बुधवार को दोनों युवकों ने प्रशांत को फोनकर मेरठ आने पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। मुकेश का आरोप है कि बुधवार रात अंकुर और अंकित अपने आधा दर्जन साथियों के साथ प्रशांत की तलाश में उनके ढाबे पर पहुंच गए। युवकों ने वहां मौजूद कर्मचारियों से प्रशांत के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज और मारपीट भी की। प्रधान ने खुद और अपने पुत्र की जान को खतरा बताते हुए अंकुर और अंकित समेत आधा दर्जन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामलें की जांच शुरू कर दी है। इस सम्बंध मे एसएसआई शिवदत्त सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रर्वाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed